रतलाम की बेटी भव्या तिवारी को मिले दो गोल्ड मेडल, मप्र के राज्यपाल मंगूभाई व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित

रतलाम की भव्या तिवारी ने एलएलबी की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। वे विक्रम विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा भी चुनी गईं। दोनों उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई ने दो गोल्ड मेडल प्रदान किए।

Dec 24, 2021 - 23:04
Dec 24, 2021 - 23:04
 0
रतलाम की बेटी भव्या तिवारी को मिले दो गोल्ड मेडल, मप्र के राज्यपाल मंगूभाई व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित
विक्रम विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रा भव्या तिवारी को गोल्ड मेडल प्रदान करते राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य।

विक्रम विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में किया गया सम्मानित, एक मेडल एलएलबी की मेरिट तथा एक विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए दिया गया 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । शहर की बेटी व प्रतिभाशाली छात्रा भव्या तिवारी ने विक्रम यूनिर्वसिटी उज्जैन की सर्वश्रेष्ठ छात्रा और एलएलबी की प्रावीण्य सूचि में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए भव्या को उज्जैन स्थित  दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया। मेडल राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदान किया।

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का 25वां दीक्षांत समारोह स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल थे। अन्य अतिथियों में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व विधायक पारस जैन थे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी व शिक्षिका निकिता तिवारी की बेटी भव्या को दो गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

बचपन से ही पढ़ाई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली भव्या को एक गोल्ड मेडल एलएलबी की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के और दूसरा दूसरा गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में दिया गया। समारोह में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मननकुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इन्होंने दी भव्या को बधाई

छात्रा भव्या तिवारी की उपलब्धि पर रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मुकेश गोस्वामी, एडवोकेट सुनील पारिख, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मंसूर अली पटोदी, समाजसेवी रईस मेव, सुरेश त्रिवेदी, इफ्तेखार खान (गट्टू भाई), दीपक शर्मा, आशीष तिवारी, चांद खान, मनोज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने भव्या को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।