खेल संयोजक दीप मिलन : बच्चों को खेल मैदान तक लाना ही खेल चेतना मेला का उद्देश्य- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा खेल चेतना मेला संयोजक दीप मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस बार 20 से 23 दिसंबर तक खेल चेतना मेला होगा।

Oct 22, 2025 - 16:50
Oct 22, 2025 - 16:58
 0
खेल संयोजक दीप मिलन : बच्चों को खेल मैदान तक लाना ही खेल चेतना मेला का उद्देश्य- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
खेल संयोजक दीप मिलन समारोह को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

20 से 23 दिसंबर तक होगा खेल चेतना मेला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मन में कोई विचार आना और उसे जमीन पर उतारने में बहुत बड़ा अंतर होता है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने विचार आने के बाद 10-12 खेलों से खेल चेतना मेला की शुरुआत की थी और उसके बाद बीते 26 वर्षों से यह निरंतर जारी है| वर्तमान में इसमें 19 खेल शामिल हैं। इस बार 20 से 23 दिसंबर तक खेल चेतना मेला का आयोजन होगा।

यह बात फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल चेतना मेला आयोजन समिति के दीप मिलन समारोह में कही। काश्यप ने कहा कि बीते कुछ सालों से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई है, यह भी खेल मेला का एक प्रकार है। इसने उसी विचार को आगे बढ़ाया, जो शहर के लिए उपलब्धि की बात है। खेल मेला बच्चों को खेल मैदान तक लाने के उद्देश्य से शुरू हुआ था, जिसका क्रम आगे भी जारी रखना है। शासकीय प्रयासों के साथ लगातार निजी प्रयास भी होना चाहिए। रतलाम नगर में खेलों का माहौल तैयार करने के लिए अभी भी योजना बनाकर चिंतन की आवश्यकता है।

खेल मेले में पारंपरिक खेल शामिल करना अनुकरणीय- उपाध्याय

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं। देश में क्रीड़ा भारती के माध्यम से जितने खेल हो रहे हैं, वह भी खेल चेतना मेला का प्रारूप है। पारंपरिक खेलों को शामिल करना अनुकरणीय है।

27 वर्ष से चल रहा खेल चेतना मेला

कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष से खेल चेतना मेला चल रहा है। इसकी प्रणेता नीता काश्यप रहीं। संचालन खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।