नई जिम्मेदारी : रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना पेटलावद विधानसभा के प्रभारी बने, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने जारी की संशोधित सूची

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों की संशोधित सूची जारी की है। रतलाम के शैलेंद्र सिंह अठाना को पेटलावद की जिम्मेदारी दी गई है।

Nov 17, 2025 - 22:03
Nov 17, 2025 - 22:54
 0
नई जिम्मेदारी : रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना पेटलावद विधानसभा के प्रभारी बने, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने जारी की संशोधित सूची
शैलेंद्र सिंह अठाना, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना को झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया है। अठाना इससे पहले रतलाम ला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे। इस पर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश के 21 जिलों की 33 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की संसोधित सूची जारी की है। सूची प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के हस्ताक्षर से जारी हुई है। एडवोकेट कपिल मजादिया के अनुसार संशोधित सूची में रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना का नाम भी शामिल हैं। वे अब झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट के प्रभारी होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।