रतलाम में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, चैनल गेट पर ताला जड़ा, पुतला फूंका

रतलाम में कांग्रेस ने जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका।

Sep 18, 2025 - 16:21
 0
रतलाम में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, चैनल गेट पर ताला जड़ा, पुतला फूंका
रतलाम नगर निगम में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम परिसर में जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर सरकार पर आमजन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए निगम के चैनल गेट पर ताला ही जड़ दिया। कांग्रेस ने परिसर पर धरना भी दिया। 

प्रदर्शन कांग्रेस नेता मयंक जाट, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित अन्राय के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बाजार बैठक वसूली के कारण छोटे व्यवसायों की हालत खराब है। कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है और उनके वार्डों में विकास कार्य भी नहीं करवाए जा रहे हैं। इससे आमजन का बुरा हाल है। कांग्रेस ने निगम की कार्यप्रणाली का विरोध भी किया।

पुतला फूंका, निगमकर्मियों ने बुझाई आग

जनसमस्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस ने नगर निगम परिसर में पुतला दहन भी किया। निगम कर्मचारियों ने वाटर कैनन के माध्यम से आग बुझाई। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ये उपस्थित रहे

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में शैलेन्द्र सिंह अठाना, मंसूर अली पटौदी, जोएब आरिफ, सोनू व्यास, पारस सकलेचा, यास्मिन शेरवानी, शांतिलाल वर्मा सहित कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।