रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने मंडी विस्तारीकृत प्रांगण में किया 415.43 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन

रतलाम जिला मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इस मौके पर कलेंगर का वमोचन और व्यापारिक हॉल का लोकार्पण भी होगा।

Feb 6, 2022 - 00:17
 0
रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने मंडी विस्तारीकृत प्रांगण में किया 415.43 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महू रोड स्थित मुख्य (अनाज) मंडी प्रांगण के विस्तारीकृत प्रांगण में 415.43 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ शनिवार को हुआ। शुभारंभ कार्यों के लिए भूमिपूजन रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं रतलाम ग्रामीण विधायक ने किया।  

भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मंडी के विस्तारीकरण का लाभ कृषकों, व्यापारियों एवं आमजन सभी को होगा। मंडी विस्तार की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। शहर में भविष्य के मान से मंडी के नए परिसर का विकास करने की योजना पर मंथन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मंडी प्रांगण के पास ही उपलब्ध भूमि के अधिग्रहण के प्रयास भी किए जाएंगे ताकि ये मंडी और विशाल रूप ले सके। ग्रामीण विधायक ने भी संबोधित किया।

कैंलेंडर का विमोचन किया, व्यापारिक हाल का फीता काटा

आरंभ में मंडी सचिव एम. एस. मुनिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अतिथिगण द्वारा रतलाम कृषि उपज मंडी समिति द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। भूमि पूजन के बाद विधायक काश्यप व अन्य ने मंडी प्रांगण में व्यापारिक हॉल का भी फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

 संचालन पूर्व मंडी संचालक सुरेन्द्रसिंह भाटी ने किया। आभार सब्जी निलाम मंडी प्रभारी राजेन्द्र व्यास ने माना।

ये थे मौजूद

इस मौके पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह सक्तावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, भाजपा व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, द ग्रेन मर्चेन्ट एण्ड सीड्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर, रतलाम युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता सहित अन्य उपस्थित थे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।