रतलाम जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया 17 मई को रतलाम में तालाब और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन करेंगे

मप्र के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री मंगलवार को रतलाम में विभन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

May 17, 2022 - 10:35
 0
रतलाम जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया 17 मई को रतलाम में तालाब और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन करेंगे
ओ. पी. एस. भदौरिया, रतलाम जिला प्रभारी मंत्री

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री तथा रतलाम जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया 17 मई को रतलाम आ रहे हैं। वे सुबह 7:30 बजे रतलाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

प्रभारी मंत्री इसी दिन सुबह 10:30 बजे ग्राम पलसोड़ी में तालाब का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 2:00 बजे ग्राम बिरमावल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे रतलाम सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। शाम 5:30 बजे स्थानीय गुलाब चक्कर पर मुख्यमंत्री चौहान के लाइव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।