सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित संघ शताब्दी सभाग्रह का कलेक्टर मीशा सिंह ने किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण

रतलाम में सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित संघ शताब्दी सभाग्रह का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जानिए- अफसरों को क्यों करना पड़ा निरीक्षण।

Oct 6, 2025 - 20:51
Oct 8, 2025 - 00:01
 0
सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित संघ शताब्दी सभाग्रह का कलेक्टर मीशा सिंह ने किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण
रतलाम के सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मीशा सिंह, एसपी अमित कुमार एवं संस्था के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर मीशा सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में सांसद निधि से बनाए गए संघ शताब्दी सभाग्रह (ऑडिटोरियम हाल) का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं एसडीएम आर्ची हरित सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर और एसपी का संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सखलेचा, सचिव शैलेंद्र सुरेका, उपाध्याय जवाहर चौधरी, प्राचार्य वत्सला रूनवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर पदाधिकारियों की संस्था के बारे में सारगर्भित जानकारी भी दी।

बता दें कि संघ शताब्दी सभाग्रह (ऑडिटोरियम) हाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों से किया जाना प्रस्तावित है। इसे अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। इसके मद्देनजर ही कलेक्टर और एसपी यहां पहुंचे थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।