रतलाम जिला भाजपा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, महेश सोनी व जयवंत कोठारी महामंत्री और पवन सोमानी कोषाध्यक्ष मनोनीत

भाजपा की रतलाम जिले की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष द्वारा घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन भी किया गया है।

रतलाम जिला भाजपा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, महेश सोनी व जयवंत कोठारी महामंत्री और पवन सोमानी कोषाध्यक्ष मनोनीत
रतलाम । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यकारिणी घोषित की।

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घोषित की कार्यकारिणी 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपनी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें दो महामंत्री बनाए गए हैं। इस पद की जिम्मेदारी जयवंत कोठारी और महेश सोनी को दी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी की नियुक्ति की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्लायल मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं। नई जिला कार्यकारिणी मे क्रांति जोशी, प्रदीप चैधरी, अनीता कटारिया, पद्मा जायसवाल, कीर्तिशरण सिंह, प्रहलाद राठौर, विप्लव जैन और सोनू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अशोक पण्ड्या, प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, कैलाशी बाई चारेल, रुक्मणी हाड़ा, राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को जिला मंत्री बनाया गया है। त्रिपाठी के अनुसार पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष और राजेन्द्र पाटीदार (होस्टल) को सह कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार मनोज शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

जिला टोली का गठन

जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन भी किया है। यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। जिला टोली में महेश सोनी संयोजक, शैलेंद्र डागा, पद्मा जायसवाल और रजनीश जैन सह संयोजक बनाए गए हैं।