भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने के बाद नगर आगमन पर पटेल का हुआ भव्य स्वागत
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा द्वारा महापौर प्रत्याशी बनाए गए प्रहलाद पटेल का गुरुवार सुबह रतलाम पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर हुए स्वागत कार्यक्रम में कहा कि रतलाम को बदलने का जो संकल्प लिया है, उसे प्रहलाद पटेल पूरा करेंगे। पार्षद के रूप में भी इन्होंने कई कार्य किए हैं।

स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लगता है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए टिकिट मांगने का अधिकार सबको है, लेकिन पार्टी जिसे उम्मीदवार चुनती है, उसे जिताने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस मौके पर ग्रामीण विधायक ने भी महापौर प्रत्याशी पटेल को जीत की शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व पटेल का सालाखेड़ी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पटेल ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महू रोड फव्वारा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर पटेल रैली के रूप में विधायक काश्यप के कार्यालय पहुंचे। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल ने किया।
ये रहे मौजूद
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजपा जिला पदाधिकारी दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, अरुण त्रिपाठी, मोर्चा पदाधिकारी अनीता कटारिया, डॉ. राजेश शर्मा, यतिन्द्र भारद्वाज, इब्राहिम शैरानी, मधु पटेल, प्रेम उपाध्याय, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौड़, सोमेश पालीवाल, मण्डल पदाधिकारी नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने किया पटेल का स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, व्यापारी प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पटेल का स्वागत सम्मान किया। भाजपा विधायक काश्यप के निवास से महापौर प्रत्याशी पटेल श्री बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। यहां श्री मेहंदी कुई बालाजी जनकल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में पटेल पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
पूर्व गृहमंत्री ने मुंह मीठा कराया, कोठारी व काश्यप की तस्वीर भी हो रही वायरल

भाजपा कार्यालय से विधायक चेतन्य काश्यप व महापौर प्रत्याशी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, रतलाम ग्रामीण विधायक व अन्य पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचे।
कोठारी ने सभी का मुंह मीठा करवाकर पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व गृहमंत्री कोठारी और विधायक काश्यप द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाने का फोटो भी खूब वायरल हुआ। दरअसल, दोनों को एक-दूसरे का राजनीतिक विरोधी प्रचारित किया जाता रहा है लेकिन गुरुवार को वायरल हुई तस्वीर ने इस बात को दरकिनार करने का काम किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पटेल श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां हनुमानजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद निजी मैरिज गार्डन में कार्यक्रम का समापन हुआ।