विक्रम विश्वविद्यालय में पीएच.डी. के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मार्च को, 425 से अधिक सीटों के लिए 1900 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

विक्रम विश्वविद्यालय में रिक्त 425 से ज्यादा पीएच.डी. की सीटों के विरुद्ध 6 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 1900 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Mar 5, 2022 - 14:05
Mar 5, 2022 - 14:16
 0
विक्रम विश्वविद्यालय में पीएच.डी. के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मार्च को, 425 से अधिक सीटों के लिए 1900 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएच.डी. के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 1900 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया विश्वविद्यालय में पीएच.डी. की विभिन्न विषयों की 425 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इनके विरुद्ध प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 6 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को सम्बंधित केंद्र पर सुबह 9:00 रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

कुलपति प्रो. पुराणिक के अनुसार पीएच. डी. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में दो केंद्र बनाए गए हैं। सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र में कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। इसी प्रकार भौतिकी अध्ययनशाला केंद्र में विज्ञान, जीवविज्ञान एवं शेष संकायों के अंतर्गत आने वाले विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।