दो दिनी हड़ताल के पहले दिन श्रमिक-कर्मचारियों ने बुलंद किया एकता का नारा, बोले- हमारे कानूनी अधिकार और श्रम कानून खत्म कर रही सरकार

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के आह्वान पर दो दिनी राष्ट्रव्यापी हाड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल 28 मार्च को शुरू हुई जो 29 मार्च तक चलेगी। श्रमिक-कर्मचारी उनके अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों को यथावत रखने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

Mar 29, 2022 - 00:17
Mar 29, 2022 - 01:17
 0
दो दिनी हड़ताल के पहले दिन श्रमिक-कर्मचारियों ने बुलंद किया एकता का नारा, बोले- हमारे कानूनी अधिकार और श्रम कानून खत्म कर रही सरकार
दो दिनी हड़ताल को संबोधित करते हुए श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा।

श्रम कानून खत्म करने और निजीकरण को बढ़ावा देने के विरुद्ध दो दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू, पहले दिन सभा में श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के संयोजक अश्विनी शर्मा ने किया संबोधित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्षों के संघर्ष से प्राप्त कानूनी अधिकारों और श्रम कानूनों को खत्म कर निजीकरण को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों से श्रमिक-कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है। श्रम संगठनों ने इसे मजदूरों को नौकरी से निकालने पर मालिकों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने से छूट देने वाली केंद्र और उसकी पिछलग्गू राज्य सरकारों के खिलाफ दो दिवसीय (28 एवं 29 मार्च) राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान श्रम संगठनों की संयुक्ति समिति द्वारा किया गया है। दो दिनी हड़ताल के पहले दिन सोमवार को जिले के श्रम संगठनों ने जमकर आवाज बुलंद की।

(मानवी की खुशबूदार रसोई से रतलामी खट्टी-मीठी-चटपटी दाल)

हड़ताल के पहले दिन सभा को संबोधित करते हुए श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि कोविड 19 की आड़ में केंद्र सरकार अपने कॉरपोरेटपरस्त एजेंडे को ताबड़तोड़ लागू कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रम कानूनों को ध्वस्त कर हायर एंड फायर के हालात बना दिए गए हैं। जिला इंटक कौंसिल अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने हड़ताल की विभिन्न मांगों को विस्तार से सबके सामने रखा। इसमें मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन 21000/- एवं गैर आयकर दाता को 7500/- प्रतिमाह देने की केंद्र सरकार से मांग की।

सभा को इन्होंने किया सम्बोधित, किया एकजुटता का आह्वान

सभा को बीमा यूनियन के प्रियेश शर्मा, आयकर महासंघ के एलआर मीना, शिक्षक संघ के चरण सिंह यादव, पोस्टल यूनियन के आईएल पुरोहित, बैंक यूनियन के नरेंद्र जोशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की कृष्णा सोनगरा, आशा-उषा कार्यकर्ता यूनियन की मीनाक्षी गौर, वरिष्ठ एचएन जोशी, बीएसएनएल यूनियन के दिनेश ऊंटवाल, एमआर यूनियन के हरीश सोनी, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारौठ, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अभिलाष नागर आदि ने भी संबोधित किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त हासी शिवानी को किया सम्मानित

इस अवसर पर वरिष्ठ हासी शिवानी को श्रम संगठनों की संयुक्त समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। आभार स्नेहिल मोघे ने माना।

हड़ताल में ये संगठन और कर्मचारी नेता हुए शामिल

हड़ताल में बैंक, बीमा, सीटू, पोस्टल, एमआर यूनियन, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, पेंशनर, आयकर महासंघ, इंटक, आंगनवाड़ी, आशा, उषा, इंटक कौंसिल, केमिकल वर्कर्स यूनियन आदि संगठनों के सभी सदस्य उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से एम. एल. नागावत, रमेश शर्मा, हरीश चांदवानी, हिमांशु पेंडरे, निखिल मिश्रा, पुलकित जोशी, किशोर चौहान, कमलेश देशमुख, रशीद खान, संजय व्यास, वरुण सोलंकी, अविनाश पोरवाल, रविन्द्र भटनागर, गोपाल चौहान, किशोर चौहान, रविन्द्र शर्मा, कुणाल त्रिवेदी आदि उपस्थित हुए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।