24 घंटे में दो गुने हो गए कोरोना संक्रमितों की संख्या, शुक्रवार को सिर्फ 7 पॉजिटिव थे आज बढ़ कर 15 हो गए

रतलाम में कोरोना संक्रमण 2 के अंक को छूकर फिर से 10 के ऊपर पहुंच गया। 24 घंटे में आंकड़ा दो गुना हो गया। शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Feb 19, 2022 - 22:39
 0
24 घंटे में दो गुने हो गए कोरोना संक्रमितों की संख्या,  शुक्रवार को सिर्फ 7 पॉजिटिव थे आज बढ़ कर 15 हो गए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना वायरस रोज खेल खिला रहा है। गुरुवार को इसने सिर्फ 2 लोगों को संक्रमित किया था जो शनिवार को 15 संक्रमितों का आंकड़ा 15 तक पहुंच गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमितों की संख्या जारी की गई। इसके अनुसार 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि एक दिन पूर्व आंकड़ा 7 था और इससे पहले सिर्फ 2 था। शनिवार को जिनकी रिपोर्ट  पॉजिटिव आई उनमें 13 वर्षीय बालिका भी शामिल है। इनके अलावा संक्रमित में 8 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। आइसोलेशन वार्ड से शनिवार को 12 लोगों को डिस्चार्ज किया। वर्तमान में एक्टिव मरीजों संख्या 48 है। अभी 1038 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।