CM HELPLINE में दर्ज शिकायतों के निराकरण में नहीं नगर निगम अमले की रुचि, 25 निगमकर्मियों का अप्रैल का वेतन रोका, इनको भी जारी हुआ वेतन रोकने का शोकॉज नोटिस

मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से शहरवासी परेशान हैं और वे सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई में शिकायतें कर रहे हैं। अधिकारियों की सख्ती के बाद भी नगर निगम के अमले की रुचि इन शिकायतों का निराकरण करवाने में नहीं है। सीएम हेल्पलाइन में 265 शिकायतें होने पर निगम के 25 उपयंत्रियों व अन्य कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन रोक दिया गया है। ऐसी ही कार्रवाई को लेकर अन्य कर्मचारियों को भी शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं।

Apr 12, 2022 - 02:51
 0
CM HELPLINE में दर्ज शिकायतों के निराकरण में नहीं नगर निगम अमले की रुचि, 25 निगमकर्मियों का अप्रैल का वेतन रोका, इनको भी जारी हुआ वेतन रोकने का शोकॉज नोटिस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम हेल्पलाइन व स्वच्छता संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर नगर निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों और उपयंत्रियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आगामी आदेश तक सभी का वेतन भी रोक दिया गया है। इसी प्रकार की कार्रवाई नगर निगम के स्वामित्व की दुकानों की नीलामी नहीं होने पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध भी की गई है।

सीएम हेल्पलाइन के की शिकायतों के निराकरण के मामले में लगातार अव्वल रहने के दावे नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। रतलाम नगर निगम की यह स्थिति बनी रहे इसे लेकर आयुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा अधीनस्थ अमले को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त ने ऐसी शिकायतों का निराकरण सात दिन के भीतर किए जाने की हिदायत दी है। बावजूद सीएम हेल्पलाइन पर नगर निगम से संबंधित 265 शिकायतें लंबित हैं।

इनमें से सबसे ज्यादा 29 शिकायतें निगम के उपयंत्री भैयालाल चौधरी के नाम पर दर्ज हैं। शिकायतों के निराकरण के मामले में निगम का अधीनस्थ अमला ज्यादा रुचि नहीं ले रहा है। इसके चलते ही आयुक्त झारिया के निर्देश पर उपायुक्त विकास सोलंकी ने सोमवार को कई कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भी ऐसी ही कार्रवाई कागई है।

इन्हें भी जारि हुए नोटिस

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।