अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में नहीं पहुंचे नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर बोले- काट दो एक दिन का वेतन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासनिक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित करने पर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

Jun 22, 2022 - 00:04
 0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में नहीं पहुंचे नगर निगम आयुक्त, कलेक्टर बोले- काट दो एक दिन का वेतन
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया का वेतन काटने के निर्देश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त के अनुपस्थित रहने के कारण उठाया है।

मंगलवार को भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दिन जगह-जगह योगाभ्यास के आयोजन हुए। जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक सभाग्रह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए नगर निगम आयुक्त झारिया को नोडल अधिकारी बनाया गया था लेकिन वे पहुंचे ही नहीं। कलेक्टर ने इस पर सख्ती दिखाते हुए आयुक्त झारिया का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।