सवर्ण महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री बिसाहूलाल के पुतले को जूते-चप्लल से पीटा फिर आग के हवाले कर दिया

सवर्ण महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय करणी सेना ने मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पुतले को चप्पल-जूते से पीटा। बाद में उसे जला भी दिया।

Nov 27, 2021 - 19:48
Nov 27, 2021 - 19:52
 0
सवर्ण महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री बिसाहूलाल के पुतले को जूते-चप्लल से पीटा फिर आग के हवाले कर दिया
मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पुतले को चप्पल व जूते से मारते करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य।

मंत्री पद से हटाए जाने तक जारी रहेगा करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो नेता और मंत्रियों का घेराव भी होगा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सवर्ण और राजपूत समाज की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर बाद मंत्री बिसाहूलाल सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को रतलाम में करणी सेना ने मंत्री सिंह के पुतले पर जूते-चप्पल बरसाए और फिर आग के हवाले कर दिया। यह विरोध मंत्री पद से नहीं हटाए जाने तक जारी रहेगा। कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेताओं और मंत्रियों के घेराव की चेतावनी भी दी है।  

शिवराज सिंह सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इससे राजपूत समाज में रोष है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर बिसाहूलाल सिंह का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने बिसाहूलाल को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक मंत्री पद से नहीं हटाया जाता है तब तक बिसाहूलाल सिंह का विरोध जारी रहेगा। कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा के बड़े नेताओं और मंत्रियों का प्रदेश स्तर पर घेराव भी करेंगे। भाजयुमो नेता अभिलाष पांडेय ने भी करणी सैनिकों के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर भी सेना ने आपत्ति दर्ज कराई है।

ठाकुरों की महिलाओं को हाथ पकड़ कर घरों से बाहर निकलाने का कहा था

बता दें कि एक पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने समाज में समानता की वकालत करते हुए कहा था कि ठाकुरों की महिलाओं को हाथ पकड़ कर घरों से निकालो। उनसे कमा कराओ तभी समानता आएगी। उन्होंने सवर्णों के लिए भी कहा था कि उनकी महिलाएं कोठरियों में कैद रहती हैं। हालांकि सिंह ने माफी मांग ली है लेकिन विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बिसाहूलाल को राजपूत समाज इतने कम में बख्शने वाला नहीं है।

यह भी देखें... बड़े-बड़े ठाकुर-आकुर की महिलाओं को हाथ पकड़ के घरों से बाहर निकालो, उनसे कमाम कराओ, तब समानता आएगी : मंत्री बिसाहूलाल

इतनी सजा तो मिलनी ही चाहिए- तोमर

राष्ट्रीय करणी सेना के संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि बिसाहूलाल सिंह का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि उन्हें मंत्री पद से हटा नहीं दिया जाता। इस तरह अभद्र टिप्पणी के लिए इतनी सजा तो उन्हें मिलनी ही चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।