MP Red Cross Election : पूर्व IAS डॉ. श्यामसिंह कुमरे चेयरमैन और रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन बने, बैतूल के दीपेश मेहता को मिला कोषाध्यक्ष का पद

मध्यप्रदेश की रेडक्रॉस सोसायटी की प्रदेश स्तरीय प्रबंधन समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुई। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

Nov 8, 2025 - 12:38
 0
MP Red Cross Election : पूर्व IAS डॉ. श्यामसिंह कुमरे चेयरमैन और रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन बने, बैतूल के दीपेश मेहता को मिला कोषाध्यक्ष का पद
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की मप्र शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की मध्यप्रदेश शाखा का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन भोपाल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें सिवनी के डॉ. श्यामसिंह कुमरे (पूर्व आईएएस) चेयरमैन जबकि रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन चुने गए। वहीं बैतूल के दीपेश मेहता कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

150

रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया निर्वाचन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा समिति नियम 2017 के प्रावधानों तथा राज्यपाल के निर्देशों एवं अनुमोदन के अनुसार कराया गया। इसमें प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

500
200

निर्विरोध हुए निर्वाचन

नामांकन के दौरान चेयरमैन पद के लिए सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व आईएएस), वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल तथा मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बैतूल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित अवधि में अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं दाखिल करने से तीनों पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।

राज्यपाल को भेजा प्रतिवेदन

निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचन का प्रतिवेदन राज्यपाल को भेजा है। जल्दी ही राज्यपाल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नई प्रबंध समिति का गठन भी किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।