MP : माशिमं का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 12वीं के 59.54 व 12वीं के 72 फीसदी उत्तीर्ण, प्रावीण्य सूची जारी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 18 लाख में से 4.70 लाख विद्यार्थी फेल हुए।

Apr 29, 2022 - 20:58
Apr 29, 2022 - 21:26
 0
MP : माशिमं का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 12वीं के 59.54 व 12वीं के 72 फीसदी उत्तीर्ण, प्रावीण्य सूची जारी
माशिमं द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित करते शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार।

18 लाख विद्यार्थियों में से 4.75 लाख फेल 

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम माशिमं कार्यालय में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किया।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। 10वीं के 59.54 और 12वीं के 72 फीसद सफल रहे। करीब 4 लाख 75 हजार परीक्षार्थी सफल नहीं हो सके। फेल होने वालों में 3 लाख 50 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल के और 1 लाख 20 हजार हायर सेकंडरी के हैं। छोटे शहरों की बेटियों ने एक बार फिर प्रवीण सूची में अपना स्थान बनाया है। मेरिट सूची भी जारी की है। इसी के हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया है।

18 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

इस बार प्रदेश के 10वीं व 12वीं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी फेल हुए। कोरोना काल में दो साल बाद स्‍कूली विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा दी थी। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर परिणाम जान सकते हैं।

सभी संकायों की मैरिट लिस्ट में छात्राएं रहीं अव्वल

विज्ञान-गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल को पहला स्थान मिला। उन्हें 494 अंक प्राप्त हुए। जीव विज्ञान समूह में भी छात्रा ने ही बाजी मारी। शाजापुर की दिव्यता पटेल 491 अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। सागर की इशिता दुबे हायर सेकेंडरी की मेरिट लिस्ट में कला संकाय में अव्वल रहीं। उन्होंने 480 नंबर प्राप्त किए। इसी तरह वाणिज्य समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे अव्वल रहीं। खुशबू ने 480 अंक प्राप्त किए।

हायर सेकंडरी की प्रावीण्य सूची

कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।