विधायक काश्यप ने आमजन से किया विकास कार्य में जनभागीदारी का आह्वान, कहा- 4 से 6 माह में हो जाएगा सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप के अनुसार शहर की सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण चार से छह माह में हो जाएगा। उन्होंने शहर की गोपाल गोशाला कॉलोनी में ओपन जिम व उद्यान का लोकार्पण भी किया। विधायक ने विकास कार्यों में जनभागीदारी के लिए आह्वान भी किया।

May 7, 2022 - 00:33
May 7, 2022 - 00:34
 0
विधायक काश्यप ने आमजन से किया विकास कार्य में जनभागीदारी का आह्वान, कहा- 4 से 6 माह में हो जाएगा सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण
रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप संबोधित करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वार्ड क्रमांक 16 की गोपाल गौशाला कॉलोनी में साढ़े 19 लाख रुपए की लागत के उद्यान और ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप थे। इस मौके पर काश्यप ने शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आमजन से जनभागीदारी का आव्हान किया। विधायक ने कहा कि जनभागीदारी से व्यवस्थाएं सुचारु रहती हैं।

विधायक काश्यप ने बताया आगामी 4-6 महीनों में शहर के सभी प्रमुख सड़क मार्गों का नवनिर्माण होगा। आज ही आजाद चौक से घांस बाजार के बीच सीसी रोड बनाने का शुभारंभ किया जा रहा है। कॉलोनियों के आंतरिक मार्गों का भी इसी तरह निर्माण किया जाएगा। गोपाल गोशाला कॉलोनी के समीप फोरलेन बन चुका है और ओवरब्रिज का काम जारी है। ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इसे मोड़ अधिक होने से अंतिम रूप दिया जाना है। विधायक ने उद्यान में बिजली कनेक्शन और अन्य कार्यों के लिए समिति बनाने का सुझाव दिया।

ओपन जिम व उद्यान का लोकार्पण करते रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य।

विधायक काश्यप का किया स्वागत-अभिनंदन

आरम्भ में स्वागत भाषण सुदीप पटेल ने दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवन्त कोठारी, पूर्व पार्षद निर्मला पटेल, पूर्व पार्षद एवं अजा मोर्चा जिला महामंत्री सुदीप पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया,मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़, मनोज झालानी, रमेश कटारिया सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने माना। लोकार्पण समारोह में पटेल कॉलोनी मित्र मंडल, कलीमी कॉलोनी मित्र मंडल एवं गोपाल गौशाला कॉलोनी के निवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।