संस्कृति मंत्रालय मनाएगा राजा राम मोहन राय का 250वां जयंती महोत्सव, 22 मई 2023 तक होंगे विभिन्न आयोजन, प्रतिमा अनावरण आज कोलकाता में

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 22 मई को कोलकाता में विभिन्न आयोजन होंगे। आयोजनों का सिलसिला 22 मई 2023 तक जारी रहेगा।

May 22, 2022 - 03:43
May 22, 2022 - 10:50
 0
संस्कृति मंत्रालय मनाएगा राजा राम मोहन राय का 250वां जयंती महोत्सव, 22 मई 2023 तक होंगे विभिन्न आयोजन, प्रतिमा अनावरण आज कोलकाता में
राजा राम मोहन राय।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली ।  ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 22 मई, 2022 से 22  मई, 2023 तक राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती मनाएगा। महोत्सव का उद्घाटन समारोह 22 मई को कोलकाता स्थित राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, सॉल्ट लेक और विज्ञान नगरी प्रेक्षागृह मनेगा। इस दौरान संस्कृति, पर्यटन और उत्तरी पूर्वी क्षेत्र मंत्री जी. किशन रेड्डी राजा राम मोहन राय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

संस्कृति विभाग के अनुसार संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी सुबह 11 बजे राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता में वर्चुअल माध्यम से राजा राम मोहन राय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही कोलकाता में ही सॉल्ट लेक, विज्ञान नगरी प्रेक्षागृह में कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर बच्चों के लिए संगोष्ठी और क्विज का भी आयोजन किया जायेगा। राजा राम मोहन राय के जीवन के विभिन्न पक्षों पर एक मल्टी-मीडिया प्रस्तुतिकरण भी होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।