संत रविदास जयंती पर रतलाम सहित पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर होंगे आयोजन, सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा, सीएम ने वीसी में दिए दिशा-निर्देश

संत रविदास जयंती पर प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन होंगे। आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर सहित अन्य को दिशा-निर्देश दिए।

Feb 15, 2022 - 01:56
 0
संत रविदास जयंती पर रतलाम सहित पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर होंगे आयोजन, सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा, सीएम ने वीसी में दिए दिशा-निर्देश
संत श्री रविदास जी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम संत रविदास जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर व्यापाक आयोजन होंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों को दिशा-निर्देश दिए। रतलाम जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

वीसी के अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में रतलाम ग्रामीण विधायक, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम राजेश शुक्ला, ओमप्रकाश बोरिया, ट्राइबल विभाग की अधिकारी पारुल जैन, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया आदि मौजूद थे।

वीसी के पश्चात ग्रामीण तथा कलेक्टर पुरुषोत्तम ने रतलाम जिले में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न आयोजनों के संबंध में रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयोजनों में जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभावान तथा उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम के स्वच्छता मित्र सम्मानित होंगे। नगर पालिकाओं के स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। अन्य गतिविधियाँ भी होंगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।