मध्य प्रदेश : कांग्रेस विधायक मनोज चावला के वाहन की टक्कर, विधायक सहित चार घायल, कार्यकर्ता के यहां शोक संवेदना जताने जा रहे थे

कांग्रेस के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे आलोट के विधायक मनोज चावला के वाहन की बैंड के वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में विधायक सहित चार लोग चोटें आईं। विधायक ने घायल हुए बैंड के वाहन चालक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

May 30, 2022 - 00:47
May 30, 2022 - 00:48
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के आलोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मनोज चावला का वाहन रविवार शाम एक बैंड वाहन से टकरा गया। हादसे में विधायक चावला एवं बैंड वाहन का चालक सहित अन्य घायल हो गए। सभी का उज्जैन के चिकित्सालय में उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर शाम हुआ। विधायक मनोज चावला शाम 7 बजे अपने स्कॉर्पियो वाहन से आलोट से बड़ावदा कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी बोरीवाल के यहां पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। नगर से करीब 1 किलो मीटर दूर ठिकरिया फंटे पर बड़ावदा की ओर से जा रहा बैंडबाजे का वाहन और विधायक का वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में विधायक चावला व वाहन सवार दो अन्य को चोट आई। बैंडबाजे के वाहन का चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चावला उज्जैन में चेकअप के लिए रवाना हो गए।

सड़क के आसपास मुरम होने से हुआ हादसा

बताय ज रहा है कि ठिकरिया फंटे के पास मोहन खोकर का कुआ है। जैसा ही विधायक का वाहन कुएं के पास पहुंचा सामने से आ रहे बैंडबाजे के वाहन से टकरा गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां आसपास मुरम डाली हुई है। हादसे की वजह मुरम के कारण संतुलन नहीं बन पाना बताया जा रहा है। विधायक ने दुर्घटना के बाद घायल बैंड वाहन चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके पश्चात वे उज्जैन उपचार के लिए रवाना हो गए। जानकारी मिलते ही कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, पूर्व पार्षद रशीद खान मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।