स्मार्टफोन से सीखें 22 भारतीय भाषाएं, टेस्ट पास कर भारत सरकार से सर्टिफिकेट भी प्राप्त करें, मोबाइल गेम की तरह है लैंग्वेज लर्निंग

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भाषा संगम नामक मोबाइल एप तैयार किया है जिसकी मदद से आप देश की 22 भाषाएं सीख सकते हैं। एक टेस्ट देकर आप सरकार से सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं।

Dec 13, 2021 - 18:34
Dec 13, 2021 - 23:12
 0
स्मार्टफोन से सीखें 22 भारतीय भाषाएं, टेस्ट पास कर भारत सरकार से सर्टिफिकेट भी प्राप्त करें, मोबाइल गेम की तरह है लैंग्वेज लर्निंग
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया भाषा संगम मोबाइल एप।

Language Learning App. : अगर आप देश के विभिन्न राज्यों की भाषाएं सीखना चाहते हैं तो सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आप की मुश्किल आसान कर दी है। सरकार ने एक मोबाइल एप शुरू किया है जिसे डाउनलोड कर आप देश के अलग-अलग क 22 भाषाएं सीख सकते हैं। सीखने के बाद टेस्ट देकर सरकार से सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं। 

भारत सरकार ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (Ek Bharat Shreshtha Bharat) के तहत देशवासियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप बनाया है। भाषा संगम (Bhasha Sangam) नाम के इस एप की मदद से आप 22 तरह की भाषाएं सीख सकते हैं। सरकार ने इसे महत्वाकांक्षी अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बनाया है। इसके साथ ही यदि आप एक प्रश्नोत्तरी पास कर लेते हैं तो सरकार द्वारा एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी का आयोजन और सर्टिफिकेट MyGovIndia द्वारा दिया जाएगा।

ये भाषाएं सीख सकते हैं एप से

शिक्षा मंत्रालय द्वारा भाषा संगम एप शुरू करने का उद्देश्य स्कूली बच्चों को संविधान में दी गई गई भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। एप हर भाषा में उपलब्ध है जिससे उसे कोई भी डाउनलोड कर उपयोग कर सकता है। आपकी सुविधा के लिए एप में 22 भाषाएं शामिल की गई हैं। इनमें हिंदी के अलावा असमी, कन्नड़, कश्मीरी, बंगाली, गुजराती, कोंकणी, मलयालम, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, मणिपुरी, मराठी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, ऊर्दू, बोडो, मैथिली, डोगरी और संथाली शामिल है। आप इससे संबंधित भाषा के शब्द, वाक्य रचना, संबंधित राज्यों की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं।

भाषा संगम एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

गेम की तरह उपयोग करें एप और सीखें भाषा

  • शिक्षा मंत्रालय ने भाषा संगम एप को ठीक उसी तरह तैयार किया किया है जैसे लर्निंग एम होते हैं। इससे कोई भी भाषा सीखना आसान है।
  • व्यक्तिगत आधार पर प्रश्न और उत्तर भी तैयार किए गए हैं। इससे भाषा सीखना आसान हो जाता है।
  • एप में डेली प्रैक्टिस की भी व्यवस्था है जिससे आप भाषा ज्ञान की गुणवत्ता भी जांच सकते हैं। इससे भाषा सीखने की गति भी परखी जा सकती है।
  • भाषा से जुड़े फ्रेज आसानी से समझाने के लिए चित्रों की मदद ली गई है जिससे लर्निंग रोचक है।
  • 44 यूनिक कैरेक्टर आपको देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से परिचित करवाएंगे। इसके अलावा 500 सांस्कृतिक टिप्स भी हैं। ये अलग-अलग भाषाओं में हैं। इसका फायदा आपको संबंधित राज्य और अपने राज्य की संस्कृति से तुलना करने में मिल सकता है।
  • आप हर सवाल का जवाब देने के बाद फीडबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हर पाठ पूरा होने के बाद स्टार स्कोर भी पता चलेगा जिससे आपका रुझान भाषा सीखने के लक्ष्य की ओर बना रहेगा।
  • सीखने की गति और स्टार रैंकिंग आपको सरकार से सर्टिफिकेट दिलवाएगी। एप में आप खुद ही अपना टेस्ट ले सकते हैं। टेस्ट में पास होते ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।