यात्री कृपया ध्यान दें... इंदौर - डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान का समय बदला, 30 मई से लागू होगी यह समय सारिणी

रतलाम रेल प्रशासन द्वारा इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल ट्रेन का समय बदला जा रहा है। यह बदलाव 30 मई से लागू होगा। रेलवे ने ट्रेन की परिवर्तित समय सारिणी जारी की है।

May 29, 2022 - 18:18
Jun 7, 2022 - 16:08
 0
यात्री कृपया ध्यान दें... इंदौर - डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान का समय बदला, 30 मई से लागू होगी यह समय सारिणी
इंदौर - डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन का समय बदला।

यात्री कृपया ध्यान दें... इंदौर - डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान का समय बदला, 30 मई से लागू होगी यह समय सारिणी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर और डॉ. अम्‍बेडकर नगर के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09542 (नियमित गाड़ी संख्‍या 79312) के परिचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह परिवर्तन 30 मई से लागू होगा।

रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया इंदौर डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान समय में 30 मई से परिवर्तन हो रहा है। ट्रेन के परिवर्तित आगमन/प्रस्‍थान समय का विवरण निम्‍नानुसार रहेगा। यात्री यात्रा प्लान करने से पहले बदले समय का ध्यान अवश्य रखें। 

गाड़ी संख्‍या 09542 इंदौर डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन

स्‍टेशन

आगमन

प्रस्‍थान

इंदौर

--

11.45

सेफीनगर

11.49

11.50

लोकमान्‍यनगर

11.53

11.54

राजेन्‍द्रनगर

12.00

12.02

राऊ

12.09

12.11

 हरन्‍याखेड़ी

12.20

12.21

डॉ. अम्‍बेडकर नगर

12.35

---

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।