शासन द्वारा प्रकाशित नियमावली अनुसार किया जाए अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण - विधायक काश्यप

राज्य शासन द्वारा अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण को लेकर निमयमावली का प्रकाशन राजपत्र में कर दिया गया है। रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने इसके अऩुसार शहर की कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए निगम प्रशासक को पत्र लिखा है।

Jan 26, 2022 - 01:00
Jan 26, 2022 - 01:05
 0
शासन द्वारा प्रकाशित नियमावली अनुसार किया जाए अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण - विधायक काश्यप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम प्रशासक को पत्र लिखकर प्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित नियमावली अनुसार अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने ks nfS कहा है। उनके अनुसार शासन द्वारा 13 जनवरी को अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण हेतु राजपत्र में नियमावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इस अनुसार रतलाम में नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाना चाहिए।

विधायक काश्यप ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में हजारों परिवार निवासरत है। उन्हें नियमितीकरण की प्रक्रिया आरंभ होने पर भवन निर्माण अनुज्ञा, लोन सुविधा एवं मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्यों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। रतलाम में वर्ष 2018 में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसके तहत 50 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी कर कार्य भी आरंभ कर दिया गया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय के आदेश से सारे कार्य निरस्त कर दिए गए थे।

काश्यप के अनुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजपत्र में नई नियमावली के प्रकाशन के पश्चात जनहित के उक्त रूके हुए कार्य फिर से प्रारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासक से रतलाम की अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करने के साथ-साथ इन कॉलोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत भी जल्द करने पर जोर दिया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।