HPSC Recruitment 2021: 437 लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर पदों के लिए निकली भर्ती, इस तरह करें आवेदन

HPSC Recruitment 2021: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(HPSC) ने अपने यहां लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर (Lecturer, Foreman Instructor) के पदों पर भर्ती निकाली है. ऑफिशियल नोटीफिकेशन के अनुसार कुल 437 पदों पर भर्ती होंगी. जिन लोगों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर की डिग्री या पीजी की डिग्री है वह लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको हरियाणा सर्विस कमिशन की ऑफिशियल बेवसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा. जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 42 साल के बीच में है वह लोग इन पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्र सीमा 6 जनवरी 2022 तक की देखी जाएगी. हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए उम्र सीमा में 5 साल छूट दी गई है. आपको बता दें लेक्चरर के पद के लिए कुल 431 वैकेंसी निकली है. वहीं फोरमैन इंस्ट्रक्टर के पद के लिए 6 वैकेंसी निकली है. लेक्चरर के पद का पे स्केल होगा 53,100 रुपये प्रति महीना. वहीं फोरमैन इंस्ट्रक्टर का पे स्केल होगा 44,900 रुपये प्रति महीना. ध्यान रखें एप्लीकेशन फार्म भरने से पहले सभी योग्यता के आधार को ठीक तरह से भर लें. ये भी पढ़ें: SSC CPO SI Result 2019: दिल्ली पुलिस में SI भर्ती के मेडिकल रिजल्ट्स जारी, यहां करें चेक उम्मीदवारों फार्म भरने से पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशनकी ऑफिशियल बेवसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. यहां आपको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद आपसे मांगे गए सभी डिटेल्स भरने होगे. इसके बाद आप अपनी फोटो, डिग्री की कॉपी और डोमिसाइल अपलोड करें. ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल और एएसआई समेत तमाम पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल   

Dec 11, 2021 - 17:44
 0
HPSC Recruitment 2021: 437 लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर पदों के लिए निकली भर्ती, इस तरह करें आवेदन

HPSC Recruitment 2021: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(HPSC) ने अपने यहां लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर (Lecturer, Foreman Instructor) के पदों पर भर्ती निकाली है. ऑफिशियल नोटीफिकेशन के अनुसार कुल 437 पदों पर भर्ती होंगी. जिन लोगों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर की डिग्री या पीजी की डिग्री है वह लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको हरियाणा सर्विस कमिशन की ऑफिशियल बेवसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा.

जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 42 साल के बीच में है वह लोग इन पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्र सीमा 6 जनवरी 2022 तक की देखी जाएगी. हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए उम्र सीमा में 5 साल छूट दी गई है. आपको बता दें लेक्चरर के पद के लिए कुल 431 वैकेंसी निकली है. वहीं फोरमैन इंस्ट्रक्टर के पद के लिए 6 वैकेंसी निकली है. लेक्चरर के पद का पे स्केल होगा 53,100 रुपये प्रति महीना. वहीं फोरमैन इंस्ट्रक्टर का पे स्केल होगा 44,900 रुपये प्रति महीना. ध्यान रखें एप्लीकेशन फार्म भरने से पहले सभी योग्यता के आधार को ठीक तरह से भर लें.

ये भी पढ़ें: SSC CPO SI Result 2019: दिल्ली पुलिस में SI भर्ती के मेडिकल रिजल्ट्स जारी, यहां करें चेक

उम्मीदवारों फार्म भरने से पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशनकी ऑफिशियल बेवसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. यहां आपको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद आपसे मांगे गए सभी डिटेल्स भरने होगे. इसके बाद आप अपनी फोटो, डिग्री की कॉपी और डोमिसाइल अपलोड करें.

ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल और एएसआई समेत तमाम पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।