पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ 11 जुलाई को करेंगे रोड शो, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के लिए मांगेंगे वोट, बुद्धिजीवियों से विकास पर चर्चा भी होगी

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ 11 जुलाई को रतलाम में रोड शो करेंगे। इस दौरान वे विकास को लेकर बुद्धिजीवियों से चर्चा भी करेंगे।

Jul 7, 2022 - 09:37
Jul 7, 2022 - 10:41
 0
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ 11 जुलाई को करेंगे रोड शो, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के लिए मांगेंगे वोट, बुद्धिजीवियों से विकास पर चर्चा भी होगी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के साथ महापौर प्रत्याशी मयंक जाट। (फाइल फोटो)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ 11 जुलाई को रतलाम आ रहे हैं। वे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया पूर्व अध्यक्ष कमल नाथ यहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शहर में रोड शो के माध्यम से नागरिकों से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट एवं पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करेंगे। इसके बाद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से रतलाम शहर के विकास को लेकर चर्चा करेंगे। 

यह रहेगा शेड्यूल

सुबह 9.45 बजे – भोपाल से स्पेशल प्लेन से रतलाम रवानगी।

सुबह 10.20 बजे – रतलाम आगमन।

सुबह 10.30 बजे – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग।

सुबह 11.00 बजे – महापौर प्रत्याशी मयंक जाट व अन्य के समर्थन में रोड शो।

सुबह 12.30 बजे – शहर के बुद्धिजीवियों के साथ मीटिंग।

दोपहर 1.00 बजे – प्रेस कॉन्फ्रेंस

दोपहर 1.45 बजे – रतलाम स्पेशल प्लेन से रवानगी।

दोपहर 2.20 बजे – भोपाल आगमन।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।