Fire in Bhopal Hospital : कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने से 3 बच्चे जिंदा जले, कई झुलसे, CM चौहान ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Fire in Bhopal Hospital : कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जल गए जबकि कई अन्य झुलस गए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल में चाइल्ड वार्ड में लगी आग बुझाने जुटाने के लिए 8 से अधिक फायर लॉरियां पहुंचीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग सहित अन्य मंत्री पहुंचे
भोपाल @ एसीएन टाइम्स . मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Fire in Bhopal Hospital) में स्थित कमला नेहरू अस्पताल ( Kamla Nehru Hospital) के चाइल्ड वार्ड में सोमवार को आग (Fire in Kamla Nehru Hospital) लग गई। घटना में 3 बच्चे जिंदा जल गए जबकि से ज्यादा झुलस गए। तीन बच्चों की मौत की पुष्टि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर की है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा एसीएस मोहम्मद सुलेमाम को जांच सौंपी है।

जानकारी के अनुसार आग तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग (Fire in Bhopal Hospital) में लगी। आईसीयू भी वहीं है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी। आग लगने से अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया जिससे वहां भर्ती बच्चों और उनके परिजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग लगभग तीन घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करता था।
सूचना मिलते ही प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली सहित अन्य मंत्री घटना स्थल पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम को भी अस्पताल बुला लिया गया। मंत्री सारंग ने राहत कार्य का जायजा लिया और आग में झुलसे बच्चों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करवाया।
शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख, दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
अस्पताल में आग (Fire in Bhopal Hospital) लगने की घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंंह चौहान ने ट्ववीट किया। उन्होंने कहा है कि अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। आग पर काबू पा लिया गया। दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। हालांकि अभी यह नहींं बताया कि आग से घायल हुए बच्चों की संख्या कितनी है, लेकिन कुछ बच्चे घायल हैं।
सीएम ने कहा, बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। मुख्यमंत्री चौहान के अनुसार मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासन लगातार मेरे संपर्क में है। कैबिनेट के साथी मंत्री विश्वास सारंग घटना की सूचना पाते ही पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।
परिजनों का आरोप- बच्चों की कोई जानकारी नहीं

घटना के बाद कमला नेहरू अस्पताल के बाहर मरीजों के बच्चे कई घंटे तक इंतजार करते रहे। उनका कहना था कि उन्हेें 3-4 घंटे हो गए हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिस वक्त आग लगी, उस चाइल्ड वार्ड में करीब 150 बच्चे भर्ती थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।