Election Update : मप्र शासन के पूर्व सचिव डॉ. अशोक भार्गव रतलाम जिले के लिए चुनाव प्रेक्षक नियुक्त, वे 10 जून तक रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे

राज्य निर्वाचन विभाग ने डॉ. अशोक भार्गव को रतलाम जिले का चुनाव प्रेक्षक बनाया है। भार्गव मप्र शासन के पूर्व सचिव एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Jun 5, 2022 - 19:41
 0
Election Update  : मप्र शासन के पूर्व सचिव डॉ. अशोक भार्गव रतलाम जिले के लिए चुनाव प्रेक्षक नियुक्त, वे 10 जून तक रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे
डॉ. अशोक भार्गव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को रतलाम जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन- 2022 के निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण हेतु डॉ. भार्गव को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. भार्गव 6 से 10 जून तक रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे रतलाम के उच्च विश्रामगृह (सर्किट हाउस) में निवासरत रहेंगे। वे सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक निर्वाचन से संबंधित कार्यों हेतु जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. भार्गव से टेलीफोन नंबर 07412299412 अथवा मो.नं. 94794-12460 पर निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा जानकारी या सूचना देने हेतु संपर्क किया जा सकता है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।