दो आदतन बदमाशों को किया जिलाबदर, एक व्यक्ति तीन माह तो एक एक साल तक रहेगा प्रतिबंधित

रतलाम कलेक्टर ने दो आदतन बदमाशों को जिला बदर किया है। दोनों प्रतिबंधित अवधि में रतलाम व आसपास के जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Nov 25, 2021 - 01:24
 0
दो आदतन बदमाशों को किया जिलाबदर, एक व्यक्ति तीन माह तो एक एक साल तक रहेगा प्रतिबंधित

एसीएन टाइम्स @ रतलामकलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने दो आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। दोनों रतलाम, उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ और मंदसौर जिले की सीमाओं में प्रतिबंधित अवधि में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 ‘ तथा  के अंतर्गत दो आरोपियों को जिला बदर किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के रमेश बागरी को 3 माह के लिए जबकि बिलपांक थाना क्षेत्र के महेश टांक को 1 वर्ष के लिए जिला बदर किया है। इस अवधि में आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमा तथा समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।