पिपलौदा तहसील का बदमाश देवराम जिला बदर, रतलाम सहित 6 जिलों में 6 महीने तक नहीं कर सकेगा प्रवेश

जिला दंडाधिकारी ने पिपलौदा तहसील के एक बदमाश को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। वह रतलाम सहित 6 जिलों की सीमा प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Dec 22, 2021 - 01:58
 0
पिपलौदा तहसील का बदमाश देवराम जिला बदर, रतलाम सहित 6 जिलों में 6 महीने तक नहीं कर सकेगा प्रवेश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने एक आदतन अपराधी को 6 माह के लिए जिलाबदर किया है। डीएम ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए अधिनियम की धारा 5  तथा  के अंतर्गत यह कार्रवाई की है।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना कालूखेडा तहसील पिपलौदा के देवराम पिता भगवानजी मोगिया निवासी रानीगांव को 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है। उक्त अवधि में आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमा के अलावा समीपस्थ जिला उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।