कोरोना और नया वेरिएंट दस्तक दे चुका है इसलिए अब कोताही न बरतें वैक्सीनेशन करवा लें, वैक्सीन कहां लगेगी यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

रतलाम जिले में सोमवार को 64 केंद्रों पर कोविड रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दिन 8360 लोगों को दूसरा डोज लगेगा। यह डोज क्यों जरूरी है, यह बार-बार समझाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमें यकीन है कि आप यह अच्छी तरह समझते हैं।

Dec 26, 2021 - 21:35
 0
कोरोना और नया वेरिएंट दस्तक दे चुका है इसलिए अब कोताही न बरतें वैक्सीनेशन करवा लें, वैक्सीन कहां लगेगी यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। देश ही नहीं मप्र में भी केस बढ़ने लगे हैं। रतलाम जिला भी इससे अछूता नहीं है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो वैक्सीनेशन का सुरक्षा कवच धारण करें। सोमवार को जिले में 64 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होना है। इस दिन 8360 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा डोज 2400 सैलाना विकासखंड में लगाए जाएंगे जबकि सबसे कम वैक्सीनेशन 710 आलोट में होना है। पिपलौदा में कोई सेंटर नहीं बनाया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।