सहकारी नेता एवं वकील नरेंद्र सिंह पुरोहित के बेटे मनीष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बदबू आने पर मकान का दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर पड़ा मिला शव

पूर्व सहकारी नेता एवं एडवोकेट स्व. नरेंद्र सिंह पुरोहित के मकान से मिला शव पुरोहित के पुत्र मनीष का ही निकला। दुर्गंध आने की शिकायत पर पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला था। अंदर बेड पर शव मिला।

May 18, 2022 - 23:58
 0
सहकारी नेता एवं वकील नरेंद्र सिंह पुरोहित के बेटे मनीष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बदबू आने पर मकान का दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर पड़ा मिला शव
मनीष पुरोहित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के न्यू रोड इलाके में स्थित मकान में मिले शव की पहचान मनीष पुरोहित के रूप में हो गई है। मनीष पूर्व सहकारी नेता एवं वकील स्व. नरेंद्र सिंह पुरोहित के ही बेटे हैंं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

बुधवार शाम करीब पांच बजे बदबू आने की शिकायत पर न्यू रोड स्थित पूर्व सहकारिता नेता एवं वकील पुरोहित के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर पुलिस दाखिल हुई। अंदर बिस्तर पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की पहचान सहकारी नेता पुरोहित के पुत्र मनीष के रूप में की है। जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई थी।

अभी मनीष की पत्नी व बच्चे इंदौर में हैं। उन्हें पुलिस द्वारा मामले की जानकारी दे दी गई है। परिजन के रतलाम पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया जाएगा। शव का पोर्टमार्टम गुरुवार को होगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।   

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।