शिक्षा व संसाधन के निर्धारित मापदंड के कार्य के लिए विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन और टीएफआईआर जबलपुर में हुआ अनुबंध, विद्यार्थियों को होगा लाभ

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन और टीएफआरआई जबलपुर ने बुधवार को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत दोनों शिक्षा और संसाधन के मापदंड निर्धारित करने के लिए कार्य करेंगे।

Dec 1, 2021 - 20:43
Dec 1, 2021 - 22:53
 0
शिक्षा व संसाधन के निर्धारित मापदंड के कार्य के लिए विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन और टीएफआईआर जबलपुर में हुआ अनुबंध, विद्यार्थियों को होगा लाभ
अनुबंध प्रदर्शित करते विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन के कुलपति डॉ. पांडेय और टीएफआईरआई जबलपुर के निदेश डॉ. जी. राजेश्वर राव।

एसीएन टाइम्स @  उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन और ऊष्ण कटिबंधीय वानिकी अनुसंधान (TFIR) जबलपुर के बीच बुधवार को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत दोनों ही संस्थान शिक्षा संसाधन के निर्धारित मापदंड को लेकर कार्य करेंगे।

अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान ऊष्ण कटिबंधीय वानिकी अनुसंधान (TFIR) जबलपुर के निदेशक डॉ. जी. राजेश्वर राव और विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय मौजूद थे। दोनों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि इससे विश्विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. फातिमा शिरीन, नीलू सिंह, मंगलायतन विश्विद्यालय जबलपुर के कृषि विभाग के संकायाध्याक्ष प्रोफेसर डॉ. एस. पी. तिवारी भी मौजूद थे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।