रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो 9 जुलाई को, भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पक्ष में करेंगे प्रचार

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 जुलाई को रतलाम आ रहे हैं। यहां उनका भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में रोड शो होगा। वे यहां 5 घंटे रुकेंगे।

Jul 5, 2022 - 08:42
Jul 5, 2022 - 08:47
 0
रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो 9 जुलाई को, भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के पक्ष में करेंगे प्रचार
शिवराज सिंह चौहान एवं प्रहलाद पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रतलाम आएंगे। वे यहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान का रोड शो सुबह 11 बजे शुरू होगा। वे शाम करीब 4 बजे तक रतलाम में रहेंगे। करीब 5 घंटे तक रतलाम में रहकर मुख्यमंत्री आमजन से पार्टी के सभी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आव्हान करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक चेतन्य काश्यप सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। रोड शो को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

 

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।