बायड़ी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को शोकॉज नोटिस जारी, भ्रमण के दौरान कलेक्टर से ग्रामीणों ने की थी लापरवाही बरतने की शिकायत

लापरवाही बरतने की शिकायत पर सैलाना विकासखंड के बायड़ी गांव के रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जिला पंचायत की कार्यपालन अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया।

Mar 17, 2022 - 23:46
Mar 17, 2022 - 23:47
 0
बायड़ी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को शोकॉज नोटिस जारी, भ्रमण के दौरान कलेक्टर से ग्रामीणों ने की थी लापरवाही बरतने की शिकायत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत बायड़ी के रोजगार सहायक अंतर सिंह मईड़ा को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया है।

कलेक्टर पुरुषोत्तम द्वारा गत बुधवार को ग्राम बायड़ी में भ्रमण किया गया था। यहां ग्रामीणों द्वारा रोजगार सहायक के विरुद्ध काम में लापरवाही, उदासीनता बरतने, ग्रामीणों के कार्य नहीं करने आदि अनियमितताओं संबंधी शिकायत की गई थीं। इसी तारतम्य में रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।