भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा आज रतलाम में, त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, पार्टी के संकल्प-पत्र का विमोचन भी करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने और पार्टी का संकल्प-पत्र विमोचित करने रतलाम आ रहे हैं।

Jul 6, 2022 - 08:14
Jul 6, 2022 - 08:15
 0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा आज रतलाम में, त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे, पार्टी के संकल्प-पत्र का विमोचन भी करेंगे
वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- भाजपा (फाइल फोटो)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज (6 जुलाई) को रतलाम आएंगे। वे दोपहर में बरबड़ हनुमान मंदिर के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की प्रदेश अध्यक्ष शर्मा दोपहर 2.15 बजे बंजली हवाईपट्टी पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे पत्रकारों के समक्ष रतलाम नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प-पत्र का विमोचन कर चर्चा करेंगे। इसके बाद शर्मा दोपहर 3.45 बजे बंजली से रवाना होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल उपस्थित रहेंगे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।