भाजपा के सांसदों और विधायकों ने रतलाम जिले के मतदाताओं को ज्ञापित किया धन्यवाद, बोले- विकासवादी सोच को मिला आशीर्वाद

रतलाम जिले में विकासवादी सोच के साथ मतदान करने के लिए भाजपा के सांसदों और विधायकों ने मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Jul 14, 2022 - 18:05
Jul 14, 2022 - 18:07
 0
भाजपा के सांसदों और विधायकों ने रतलाम जिले के मतदाताओं को ज्ञापित किया धन्यवाद, बोले- विकासवादी सोच को मिला आशीर्वाद
मतदाताओं को आभार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों ने रतलाम जिले के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सभी का कहना है कि जिले के मतदाताओं ने एक बार पिर विकासवादी सोच  को समर्थन और आशीर्वाद दिया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी के अनुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया एवं सुधीर गुप्ता, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं रतलाम ग्रामीण विधायक ने जिले के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सभी ने बताया कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर विकासवादी सोच को आशीवार्द प्रदान किया है।

सांसद एवं विधायकों के अनुसार पंचायत चुनाव में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत जनपदों एवं जिला पंचायत में भाजपा को मिली सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भी जिले में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। इसके लिए सभी मतदाता बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।