Best Photography Awarded : चित्र खुद कहता है अपनी कहानी, जिसके चित्र में हो यह खासियत वही अच्छा फोटोग्राफर - DRM गुप्ता

Best Photography Awarded : स्वर्गीय रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति सम्मान समारोह में डीआरएम ने बेस्ट फोटोग्राफी करने वालों को पुरस्कृत किया।

Nov 13, 2021 - 05:35
 0
Best Photography Awarded : चित्र खुद कहता है अपनी कहानी, जिसके चित्र में हो यह खासियत वही अच्छा फोटोग्राफर - DRM गुप्ता

रतलाम @ एसीएन टाइम्स . Best Photography Awarded : चित्र अपनी कहानी खुद बयान कर देता है। चित्रकार की यही कला होती है। एक अच्छा फोटोग्राफर वह होता है जिसके चित्र बगैर कुछ कहे भी बहुत कुछ कह दें। ऐसी प्रतियोगिताओं से छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं।

यह बात मंडल रेल प्रबंधन विनीत गुप्ता ने कही। वे स्वर्गीय रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह रतलाम प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल द्वारा रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित विश्व छायाचित्र प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण ( Best Photography Awarded ) हेतु आयोजित किया गया था।

Best Photography Awarded
श्रेष्ठ फोटोग्राफी के लिए पुरस्कृत प्रतियोगियों के साथ डीआरएम विनीत गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल।

आयोजन में प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल ने कहा कि नगर की प्रतिभाओं ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बेहतर फोटोग्राफी कर इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं की पुष्टि की। डीआरएम गुप्ता ने सभी सफल प्रतियोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित ( Best Photography Awarded ) किया। संचालन व आभार प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पोरवाल ने किया।

इन्हें मिला फोटोग्राफी के लिए सम्मान

प्रोफेशनल वर्ग में

प्रथम - प्रतीक दलाल

द्वितीय - कैलाश चंद्र वाघेला

तृतीय - योगेश सोनावा

पुरुष वर्ग में

नीतेश वर्मा

यह भी देखें... Indian Besties Award-2021 : अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में भोली बेन साहित्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए पुरस्कृत

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।