रतलाम जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग के उपसंचालक व स्टाफ का वेतन रोका, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर का एक्शन

कई बार चेतावनी देने के बाद भी सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं होने से कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। प्रभावित होने वालों कृषि उप संचालक भी शामिल हैं।

Jun 16, 2022 - 13:15
 0
रतलाम जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग के उपसंचालक व स्टाफ का वेतन रोका, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर का एक्शन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और कृषि विभाग के उपसंचालक व उनके स्टाफ का इस माह का वेतन रोक दिया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर ने यह कड़ा कदम उठाया है।

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण करने के लिए कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा लगातार अधिकारियों को चेताया जा रहा है। बावजूद शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों का माह जून 2022 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। इनमें जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं।

इसके अलावा कलेक्टर सूर्यवंशी ने उप संचालक कृषि विजय चौरसिया एवं उनके पूरे जिले के स्टाफ का भी जून का वेतन रोका है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में निराशाजनक प्रदर्शन एवं शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लेने पर उन्होंने आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई के तैयार रहने की हिदायत दी है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।