विक्रम विश्वविद्यालय की 20 जनवरी से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, आगामी परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र होगा जारी

अपरिहार्य कारणों से विक्रम विश्विद्यालय ने 20 जनवरी से होने वाली सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगति कर दी हैं।

Jan 17, 2022 - 20:44
 0
विक्रम विश्वविद्यालय की 20 जनवरी से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, आगामी परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र होगा जारी

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके लिए विद्यालय द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। फिलहाल नया परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा अधिसूचना में बताया गया है कि 20 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। नया परीक्षा कार्यक्रम और समय सारिणी शीघ्र जारी की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।