होली में राहत की ट्रेन : आप होली मनाइये और ट्रेन में होने वाली भीड़ का टेंशन भूल जाइये, क्योंकि रेलवे चला रहा है आपके लिए स्पेशल ट्रेन

होली पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने हैदराबाद व जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष किराए के साथ चलेगी। यानी आप त्योहार मनाइये, ट्रेन में भीड़ का टेंशन भूल जाइये।

Mar 17, 2022 - 21:01
Mar 17, 2022 - 21:10
 0
होली में राहत की ट्रेन : आप होली मनाइये और ट्रेन में होने वाली भीड़ का टेंशन भूल जाइये, क्योंकि रेलवे चला रहा है आपके लिए स्पेशल ट्रेन

हैदराबाद व जयपुर के बीच स्पेशल किराये के साथ 20 कोच वाली ट्रेन लगाएगी चार फेरे, जानें- शेड्यूल

होली पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने लिया निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होते हुए हैदराबाद और जयपुर के बीच चार फेरे लगाएगी। 20 कोच वाली इस ट्रेन में सफर करने के लिए स्पेशल किराया देना होगा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया ली के दौरान गाड़ियों में यात्रियों के अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए हैदराबाद - जयपुर - हैदराबाद के बीच स्पेशल गाड़ी संख्‍या 07115 / 07116 चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के चार फेरों का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 07115 हैदराबाद - जयपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 18 एवं 25 मार्च 2022 (शुक्रवार) को हैदराबाद से 20.20 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के उज्‍जैन (16.55 / 17.00 बजे), रतलाम (19.00 / 19.15), चित्‍तौड़गढ़ (23.05 / 23.15) होते हुए रविवार को 05.25 बजे जयपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 07116 जयपुर - हैदराबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 20 एवं 27 मार्च 2022 (रविवार) को जयपुर से 15.20 बजे रवाना होगी। यह रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ (20.40 / 20.50 बजे), रतलाम (00.20 / 00.35 - सोमवार), उज्‍जैन (02.25 / 02.30) होते हुए मंगलवार को 01.00 बजे हैदराबाद पहुँचेगी।

यहां रहेगा ठहराव

ट्रेन का दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्‍कापुर, खंडवा, इटरासी, भोपाल, रतलाम, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर एवं फुलेरा स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

ट्रेन में  दो सेकंड एसी, छ: थर्ड एसी, दस स्‍लीपर एवं दो सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है। इसके परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।