साहित्यकार अज़हर हाशमी अस्वस्थ थे, हमारी प्रार्थनाओं से पूरी तरह स्वस्थ होकर रचनाधर्मिता का परचम लिए गा रहें हैं, मुस्कुरा रहें हैं, आप भी सुनिए उनकी यह रचना...

सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन एडवोकेट कैलाश व्यास के अनुरोध पर साहित्सकार एवं कवि अज़हर हाशमी द्वारा प्रस्तुत यह रचना आप भी सुनें और उत्सवी माहौल में आनंदित हों...।

Sep 18, 2024 - 15:17
Oct 13, 2024 - 10:10
 0
साहित्यकार अज़हर हाशमी अस्वस्थ थे, हमारी प्रार्थनाओं से पूरी तरह स्वस्थ होकर रचनाधर्मिता का परचम लिए गा रहें हैं, मुस्कुरा रहें हैं, आप भी सुनिए उनकी यह रचना...
अज़हर हाशमी (साहित्यकार, कवि एवं चिंतक) और एडवोकेट कैलाश व्यास (सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन, रंगकर्मी और रचनाधर्मी)

है मधुर पदचाप जिसकी,

ढोलकों पे थाप जिसकी

शारदा के अक्षरों में

कोकिला कूजित सुरों में

बोलता है कौन ?

बोलता है कौन ? 

उपरोक्त पंक्तियों के रचयिता अज़हर हाशमी साहब से आज लम्बे अंतराल के बाद मुलाकात हुई। आपको ज्ञात होंगा वे काफी समय से अस्वस्थ थे। किंतु अनगिनत प्रार्थनाओं ने दुर्ग जीत लिया, और पूरी तरह स्वस्थ होकर रचनाधर्मिता का परचम लिये गा रहें हैं, मुस्कुरा रहें हैं।

मैंने निवेदन किया, सर कुछ गुनगुना दीजिये, ताकि आज का उत्सवीय दिवस हमारे लिये ज्यादा आनंददायी हो जाये। तो सर को सुनिये।

  • एडवोकेट कैलाश व्यास, (सेवानिवृत उप संचालक- अभियोजन)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।