मप्र शासन का राष्ट्रीय सेवा योजना का विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार विक्रम विश्वविद्यालय को, 24 जनवरी को कुलसचिव डॉ. पुराणिक ग्रहण करेंगे सम्मान

विक्रम विश्वविद्यालय का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। पुरस्कार 24 जनवरी को भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

मप्र शासन का राष्ट्रीय सेवा योजना का विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कार विक्रम विश्वविद्यालय को, 24 जनवरी को कुलसचिव डॉ. पुराणिक ग्रहण करेंगे सम्मान

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान विज्ञान भवन में होगा पुरस्कार वितरण समारोह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण हेतु प्रतिभागियों का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 24 जनवरी को भोपाल में होगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह के मुख्य उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे।

डॉ. प्रशांत पुराणिक, कुलसचिव- विक्रम विश्विद्यालय, उज्जैन

समारोह ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय होशंगाबाद रोड भोपाल में होगा। दोपहर 12 बजे  शुरू होने वाले समारोह में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तरयी विश्वविद्यालय स्तर का पुरस्कार विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का चयन किया गया है। पुरस्कार विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं रासेयो समन्वयक डॉ. प्रशांत पुराणिक ग्रहण करेंगे।

कोविड-19 की गाइलाइन का पालन और दोनों टीके लगने के प्रमाण-पत्र साथ रखना जरूरी

पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र के लिए विक्रम विश्वविद्यालय के अनेक कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को भी विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया है। आयोजन में चयनित कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही संस्था प्राचार्यों का भी सम्मान किया जाएगा। विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, चयनित रासेयो कार्यक्रम अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों को समारोह में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें सम्मिलित होने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए दोनों टीके लगने के प्रमाण भी साथ में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विक्रम विश्वविद्यालय के 27 प्रतिभागी होंगे सम्मानित

पुरस्कार और प्रसस्ति पत्र के लिए चयनित हुए लोगों में विक्रम विश्वविद्यालय के 27 भागीदार शामिल हैं। इऩमें कुलसचिव व रासेयो (प्रशस्ति पत्र), प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी सहित कुल 16 लोग, 9 स्वयंसेवक (पुरस्कार हेतु), 1 स्वयंसेवक (प्रशस्ति पत्र हेतु) शामिल हैं।

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार / प्रशस्ति (2017-18 के लिए)

  1. नेमीचन्द सांखला, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, जे.एन.एस. शा. महाविद्यालय. शुजालपुर।
  2. सुरेश जीनवाल, कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उज्जैन।
  3. सुनील जोशी, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, एडवांस महाविद्यालय, उज्जैन।
  4. संध्या प्रजापति, स्वयंसेवक  शा. कन्या महाविद्यालय, नीमच।
  5. पूजा जोशी, स्वयंसेवक, शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन।

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार / प्रशस्ति (2018-19 के लिए)

  1. डॉ. गोपाल खराडी, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम
  2. डॉ. निलोफर खामोशी, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, शा. कन्या महाविद्यालय, रतलाम।
  3. जीवन गेहलोत,  स्वयंसेवक, शा.  उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन।
  4. सुमन पोरवाल, स्वयंसेवक, शा. महाविविद्याल, सैलाना- जिला रतलाम।
  5. पूजा व्यास, स्वयंसेवक, शा. कन्या महाविद्यालय, रतलाम।
  6. शुभम शर्मा, स्वयंसेवक, एडवांस महावि. उज्जैन।

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार / प्रशस्ति (2019-20 के लिए)

  1. डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, एडवांस महावि, उज्जैन।
  2. पंकज चौपड़ा, कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य, शा. उ.मा. विद्यालय, खाचरौद।
  3. डॉ. रमण सोलंकी, कार्यक्रम अधिकारी एवं समन्वयक रासेयो, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन।
  4. अर्पणा सरकार, स्वयंसेवक शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन।
  5. चित्रिका शर्मा, स्वयंसेवक शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन।
  6. सपना व्यास, स्वयंसेवक  शा. महाविद्यालय, सैलाना- जिला रतलाम।