केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ‘मैं यहां जनप्रतिनिधि नहीं, परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं, रतलाम के विकास में सिंधिया परिवार हमेशा साथ रहेगा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य रतलाम में भावुक हो गए। उन्होंने रतलाम और सिंधिया परिवार के संबंध को याद करते हुए यहां के विकास के लिए हमेशा सहयोग करने का वादा किया।

Apr 19, 2025 - 01:16
Apr 19, 2025 - 01:35
 0
केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ‘मैं यहां जनप्रतिनिधि नहीं, परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं, रतलाम के विकास में सिंधिया परिवार हमेशा साथ रहेगा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को नगर आगमन के दौरान सिंधिया परिवार और रतलाम के संबंध याद आ गए। उन्होंने कहा कि- मैं यहां एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। रतलाम से उनका पीढ़ियों का नाता है। मेरे पूज्य पिताजी जी ने रतलाम, नीमच, इंदौर और उज्जैन को भी उतनी ही प्राथमिकता दी, जितनी ग्वालियर को दी और इस क्षेत्र का विकास किया।

मंत्री सिंधिया ने कहा कि रतलाम के विकास में सिंधिया परिवार पहले भी हमेशा साथ रहा और आगे भी हमेशा साथ रहेगा। कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट के दौरान की गई मदद मेरा कर्तव्य ही नहीं, रतलाम परिवार के प्रति मेरा धर्म भी था। उन्होंने कहा कि उनके पूज्य पिताजी (माधवराव सिंधिया) एक राजनेता नहीं, सच्चे जनसेवक थे। सिंधिया ने रतलाम की गौरवशाली सांस्कृतिक, सामाजिक और बौद्धिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि रतलाम सिर्फ एक शहर नही, अपितु संस्कृति और उसूलों का केंद्र है।

जिले के मोबाइल नेटवर्क को कराएंगे दुरस्त

मंत्री सिंधिया ने जिले में मोबाइल नेटवर्क को दुरस्त करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि जिन भी क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं आ रहा है, उनकी सूची बनाई जाएगी और वह हर क्षेत्र तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इनका सम्मान किया

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री सिंधिया यहां निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी गोविंद काकानी, व्यायाम शाला संचालक गौरव जाट, युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर, हेमंत मूणत, उद्योगपति एवं समाजसेवी राजकुमार अजमेरा, रक्तदाता दिलीप भंसाली, शैलेन्द्र गोठवाल आदि का सम्मान भी किया।

ये मौजूद रहे

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, उज्जैन के राजेंद्र भारतीय, प्रवीण सोनी, गौरव अजमेरा, नीरज बरेमेचा आदि भी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।