महाविद्यालयीन आदिवासी छात्रावास में अनाधिकृत रूप से रहते मिले 6 व्यक्ति, अधीक्षक को कर दिया निलंबित

आदिवासी वर्ग के लिए बने छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से 6 लोगों के पाए जाने से एक छात्रावास के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Aug 22, 2022 - 01:18
Aug 22, 2022 - 03:17
 0
महाविद्यालयीन आदिवासी छात्रावास में अनाधिकृत रूप से रहते मिले 6 व्यक्ति, अधीक्षक को कर दिया निलंबित
छात्रावास अधीक्षक निलंबित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बिरियाखेड़ी  स्थित महाविद्यालयीन आदिवासी छात्रावास में छह व्यक्ति अनाधिकृत रूप से पाए जाने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा छात्रावास अधीक्षक लीमजी गामड़ को  निलंबित कर दिया गया है।

प्रभारी सहायक आयुक्त पारुल जैन ने बताया कि 21 अगस्त रात्रि में किए गए निरीक्षण के दौरान महाविद्यालयीन छात्रावास में छह व्यक्ति अनाधिकृत रूप से पाए गए जो छात्रावास के विद्यार्थी नहीं है। अतः संदिग्ध आचरण के दृष्टिगत छात्रावास अधीक्षक को निलंबित किया गया है तथा उनके विरुद्ध आगामी जांच की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा 21 अगस्त की रात्रि शहर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के दृष्टिगत लगातार भ्रमण किया जा रहा है

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।