काम नहीं मिलने से परेशान 23 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, कुछ दिन पूर्व किया था प्रेम विवाह

रतलाम में काम नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने कुछ दिन पूर्व ही प्रेम विवाह किया था।

Nov 30, 2021 - 13:43
 0
काम नहीं मिलने से परेशान 23 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, कुछ दिन पूर्व किया था प्रेम विवाह
लाखन सिंह (मृतक)

नागदा का रहने वाला था युवक, कुछ दिन पूर्व किराए के मकान में रहने आया था

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित अजंता टॉकिज रोड निवासी 23 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलतः नागदा निवासी युवक कुछ दिन पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों के अनुसार युवक काम नहीं मिलने से परेशान था।

पुलिस के अनुसार लाखन सिंह पिता नाहर सिंह (23) निवासी अजंता टॉकीज रोड मजदूरी करता था। वह शहर के अजंता टॉकीज रोड स्थित एक मकान में किराए से रह रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक महिला जया पाटीदार और एक युवती भी रहती थी। लाखन ने महिला को अपनी पत्नी बताया था जिससे उसने कुछ दिन पूर्व ही प्रेम विवाह किया था।

बीती रात लाखन ने फांसी लगा ली। जया और अन्य लाखन को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस मृतक के साथ रहने वाली जया पाटीदार निवासी शुभम कॉलोनी और अन्य युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

काम नहीं मिलने की परेशान था

पड़ोसियों की मानें तो लाखन मजदूरी करता था। इससे उसका गुजारा नहीं होता था। वह काम की तलाश में था। काम नहीं मिलने से वह परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार जया पाटीदार ने बताया है कि पिछले दिनों ही उसने और लाखन ने लव मैरिज की थी। वह मूलता नागदा का रहने वाला है। रतलाम आने से पूर्व वह अमलेटा में रहता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।