मध्यप्रदेश के 79 पुलिस अधिकारियों के तबादले, इन शहरों के सीएसपी और डीएसपी बदले

मप्र के गृह विभाग ने रतलाम सहित प्रदेश के कई शहरों के सीएसपी और डीएसपी की तबादला सूची जारी की है।

Aug 3, 2023 - 23:47
Aug 3, 2023 - 23:48
 0
मध्यप्रदेश के 79 पुलिस अधिकारियों के तबादले, इन शहरों के सीएसपी और डीएसपी बदले
मध्यप्रदेश पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मध्यप्रदेश के 79 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। प्रदेश के गृह विभाग द्वारा किए गए तबादलों से प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, खरगोन सहित कई शहरों के सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

ग्रह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में रतलाम सीएसपी हेमंत चौहान का भी नाम हैं। चौहान को इंदौर भेजा गया है। उनके स्थान पर अभिनव कुमार वारंगे रतलाम के सीएसपी होंगे। जावरा सीएसपी के रूप में दुर्गेश आर्मो को पदस्थ किया गया है। खरगोन के एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला रतलाम में महिला सुरक्षा डीएसपी और संजय चतुर्वेदी अजाक डीएसपी बनाए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।