रतलाम में लोहे की अलमारी बनाने के कारखाने में धमका, उड़ी पतरे की छत, एसपी ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो...

रतलाम शहर स्थित लोहे की अलमारी के एक कारखाने की धमाके के साथ छत उड़ गई। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Aug 3, 2022 - 20:54
 0
रतलाम में लोहे की अलमारी बनाने के कारखाने में धमका, उड़ी पतरे की छत, एसपी ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो...
रतलाम के करमदी रोड स्थित इस कारखाने में विस्फोट के साथ उड़ी छत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के करमदी रोड स्थित एक कारखाने में विस्फोट हो गया। धमाके के साथ कारखाने की पतरे की छत उड़ गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिषेक तिवारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

हादसा माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित लोहे की अलमारी बनाने के कारखाने में हुआ। बुधवार शाम को यहां के जोरदार धमाके के साथ छत उड़ गई। घटना कारखाने के तीसरे माले पर हुआ। इसमें एक कर्मचारी जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। एसपी तिवारी ने मीडिया को बताया कारखाने में लोही की अलमारी बनाने का काम होता है। यहां कम्प्रेशर और एलपीजी (गैस) का उपयोग होता है। इसी में विस्फोट हो गया। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कारखाने में अलमारी के दरवाजों को रंगने के लिए कम्प्रेशर और गैस की मदद से रंग-रोगन होता है। इसी दौरान कम्प्रेशर में विस्फोट हो गया। इससे कारखाने की पतरे की छत उड़ गई। इसमें घायल कर्मचारी को अन्य कर्मचारी और दुकानदारों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। बाद में एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। टीम ने कारखाना संचालक और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।