सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, बुलानी पड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड, जानिए- क्या है मामला

रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। कॉलेज में पुलिस और फायर ब्रिगेड बुलवानी पड़ी।

Oct 19, 2023 - 14:23
 0
सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, बुलानी पड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड, जानिए- क्या है मामला
डॉ. लक्ष्मीनारायण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मानसिक रूप से बीमार एक महिला रोगी गुरवार सुबह डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज की छत पर चढ़ गई। वह पाइप के सहारे नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी। यह देख मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। महिला के बेटे ने काफी मशक्कत के बाद मां की जान बचाई।

सुबह करीब 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मी की नजर भवन की तीसरी मंजिल पर पड़ी। वहां एक महिला खिड़की के पास बैठी नजर आई। उसने तत्काल मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस चौकी पर सूचना। थोड़ी ही देर में वाहां भीड़ जमा हो गई। इस बीच महिला ने पाइप के सहारे नीचे उतरने का प्रयास किया। तब तक बेटा महेश चरपोटा भी वहां आ गया। महेश उसी पाइप के सहारे ऊपर चढ़ा और मां को सहारा दिया। जानकारी मिलने पर महिला को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड भी पहुंच थी जिसकी मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बाद में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। वह पूर्व से ही यहां भर्ती थी।

17 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था महिला को

महिला के बेटे महेश का कहना है कि वे बाजना विकासखंड के इमलीपाड़ा में रहते हैं। पिता की मृत्यु के बाद मां पारीबाई मानसिक रूप से बीमार हो गई। इससे उन्हें 17 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आज वह नाश्ता लेने बाहर आया था तभी मां छत पर पहुंच गई। महेश के अनुसार गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ गई और उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। इससे उसका मां की जान बन गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।