रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का उद्घाटन आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का शुभारंभ रविवार को होगा। शुभारंभ कर्यनाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे।

Sep 24, 2023 - 08:00
 0
रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का उद्घाटन आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि
राज्यपाल थावरचंद गेहलोत आज करेंगे रॉयल इंस्टीट्यूट के नए भवन का उद्टघाटन। ऑफ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का उद्घाटन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 24 सितंबर 2023 को करेंगे। शुभारंभ समारोह सुबह 10.30 बजे रॉयल कैम्पस, सालाखेड़ी, महू रोड पर संपन्न होगा।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी मेहमूद खान, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय चैरड़िया, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, उद्योगपति सुशील अजमेरा होंगे।

इन्होंने की समारोह को सफल बनाने की अपील

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल, प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. मनीष सोनी, डॉ. अमित शर्मा, एचओडी कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रफुल्ल उपाध्याय आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।